Front Principal Message
प्रिय विद्यार्थियों ,
आपका शंकरगढ़ महाविद्यालय कि साईट पर हार्दिक स्वागत हैं| छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला के शंकरगढ़ में अवस्थित अरुण प्रताप सिंह देव शासकीय महाविद्यालय शैक्षणिक गुणवक्ता, संस्थागत क्षमताओ कि दिशा में उत्तरोतर उन्नति करता हुआ एक विकसनशील शैक्षणिक  संस्थान हैं| इस आदिवासी अंचल के दूर दराज के शेत्रों के साधनहीन छात्र - छात्राओ के लिए उच्च शिक्षा  की प्राप्ति की दृष्टी से यह महाविद्यालय किसी वरदान से कम नहीं हैं| गुणवक्ता पूर्ण अभूदय हमारा ध्येय हैं | गुणवक्ता पूर्ण शिक्षा के साथ हमलोग एस बात पर विशेष ध्यान देते हैं कि महाविद्यालय का परिवेश प्रेरक, स्वथ्य एवं उत्साह वर्द्धक हो जिससे विद्यार्थी का सर्वागीण विकास हो सके | हमारी सोच हैं कि विद्यार्थीयों का ऐसी शिक्षा मिले जिससे  उनका  भोतिक एवं  नैतिक विकास दोनों हो | विद्यार्थी साहसी, उद्यमशील, तार्किक , उदार मानवीय एवं मूल्य निष्ट बने | शिक्षा सिर्फ  आजीविका का माध्यम भर न हो | अपितु  वह  हमारी क्षमताओ- संभावनो को पूर्णता प्रदान करते हुए हमें एक समृद्ध एवं सार्थक जीवन कि अग्रसर करें | संसाधनों के अभाव के बावजूद हमलोग इस महाविद्यालय को एक उत्कृष्ट संस्थान बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो आश्वासित एवं आलोक प्रदान करता हैं | मुझे यह बतलाते हुए हर्ष हो रहा हैं कि हमरा महाविद्यालय, धूम्रपान, रैगिंग , लैंगिक उत्पीडन जाति - वर्गगत भेदभाव से पूर्णतय मुक्त हैं महाविद्यालय कि कार्य प्रणाली छात्र हितैषी हैं| महाविद्यालय में संचालित NSS एवं विवेकानंद मूल्य अनुशीलन केद्र के  व्यक्तिगत विकास एवं जीवन प्रबन्धन कि दृष्टी से छात्रों के लिए अत्यंत  लाभप्रद हैं | अभी महाविद्यालय स्नातक स्तर का ही हैं यहाँ B.A. , B.Sc. B.Com  पाठ्यक्रम हेतु हमलोग प्रयासरत हैं मुझे पूरा विश्वास हैं कि इस महाविद्यालय से पढना आपके जीवन का नि:संदेह एक सुखद  एवं  उन्नयन कारी चरण सिद्ध  होगा | तो आइये , यहाँ पढ़िए  और अपने सपनो एवं भविष्य को आकार दिजिये | आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं ......|

                                                                                                          डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल 
                                                                                                                 प्रभारी प्राचार्य  .....